अग्नीपथ योजना को लेकर जमशेदपुर के पूर्व सांसद सह कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ अजय कुमार के नेतृत्व में साक्षी आम बागान से लेकर उपायुक्त कार्यालय तक रैली निकाली गई

अग्नीपथ योजना को लेकर जमशेदपुर के पूर्व सांसद सह कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ अजय कुमार के नेतृत्व में साक्षी आम बागान से लेकर उपायुक्त कार्यालय तक रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से कांग्रेस ने केंद्र सरकार की योजनाओं का पुरजोर विरोध किया। इस दौरान पूर्व संसद अजय कुमार ने केंद्र सरकार पर जमकर प्रहार किया। इस दौरान रैली जिला मुख्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम उपायुक्त महोदय को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बताया गया केंद्र सरकार अग्निपथ योजना को तुरंत वापस ले अगर वापस नहीं लेती है तो पूरे भारत में कांग्रेस आंदोलन करेगी। इस रैली में झारखंड प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश सचिव सह जिला उपाध्यक्ष एवं पश्चिम विधायक प्रतिनिधि मौलाना अंसार खान भी शामिल हुए। और इस रैली में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी सैकड़ों की तादाद में कार्यकर्ता और महिलाएं शामिल शामिल हुईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *