जमशेदपुर: मानगो स्थित पारडीह में स्मृति वन की आधारशिला राज्य के मंत्री सह स्थानीय विधायक बन्ना गुप्ता ने रखी एवं अपने पिता की स्मृति में फलदार पौधे लगाए

आज विश्व पर्यावरण दिवस है इस मौके पर देशभर में प्रकृति संरक्षण को लेकर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं कहीं पौधरोपण किया जा रहा है, तो कहीं जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. उद्योग नगरी जमशेदपुर को भी हरा- भरा बनाने की दिशा में वन विभाग ने अनूठी पहल की है. जहां विभाग ने स्मृति वन लगाने की शुरुआत की है. जमशेदपुर के मानगो स्थित पारडीह में स्मृति वन की आधारशिला राज्य के मंत्री सह स्थानीय विधायक बन्ना गुप्ता ने रखी एवं अपने पिता की स्मृति में फलदार पौधे लगाए. मौके पर डीएफओ सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे. इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने लोगों से जन्म या मृत्यु दिवस के स्मृति में पौधारोपण करने की अपील की उन्होंने बताया की प्रकृति संरक्षण के लिए पौधारोपण जरूरी है. बता दें कि 1972 में विश्व पर्यावरण दिवस मनाने की परिकल्पना की गई थी तब से लेकर आज तक हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है, हालांकि हर साल एक ही थीम विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है. इसमें जागरूकता लाने और अधिक से अधिक प्रकृति संरक्षण हेतु पौधा लगाने का संकल्प लिया जाता है.

एक रिपोर्ट अफरोज मल्लिक की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *