झारखंड राज्य के जिस तरह से पदाधिकारियों के मामले आ रहे है यह चिंता का विषय है: केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा

Spread the love

चांडिल। खरसावां में पंचायत चुनाव के वोट देकर रांची जाने के क्रम में सरायकेला खरसावां जिले के चांडिल के जायदा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री ने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती के लिए किए जा रहे कार्यक्रम की जानकारी ली। उन्होंने कार्यकर्ताओं से उनका हाल चाल जाना। अर्जुन मुंडा ने पंचायत चुनाव में भाजपा से जुड़े कार्यकर्ता जिन्होंने पंचायत चुनाव में जीते उनको बधाई भी दिया। करीब एक घंटे रहने के बाद वे रांची के लिए रवाना हो गए। इस मौके पर भाजपा नेता शैलेंद्र सिंह, महेश कुंडू, खोगेन महतो, मृत्युंजय कुमार, बिरंची महतो, आकाश महतो सहित कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *