जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को और आसपास इलाके में दहशत बने लकड़बग्घा अंततः मारा गया

जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को और आसपास इलाके में दहशत बने लकड़बग्घा अंततः मारा गया. जिस लकड़बग्घा का खौफ पूरे इलाके में कायम था वह स्टेशन के पास मारा गया है. बताया जाता है कि बर्मामाइंस के पास स्टेशन के पुल से लकड़बग्घा ने छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई. बर्मामाइंस थाना प्रभारी राजू ने भी इसकी पुष्टि की है. लकड़बग्घा भटकते हुए स्टेशन पहुंचा था. वह पुल से पार हो रहा था कि अचानक सामने से गाड़ी आते हुए देखा. गाड़ी की लाइट देखकर उसने पुल से नीचे छलांग लगायी और उसकी मौत हो गयी. वैसे वन विभाग लगातार लकड़बग्घा होने की बात को झुठलाती थी. लेकिन उसकी मौत से जनता ने राहत ली और जब वह मारा गया तो यह सच निकला कि लकड़बग्घा था. लोगों के वीडियो को झुठलाने की कोशिश की गई थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *