जमशेदपुर: आजादनगर निवासी ने वारंट निकलने के बाद पुलिस की पकड़ से बचने के लिए बिजली के खंभे से कूदकर तुड़वाया टांग

जमशेदपुर के आजादनगर के रहने वाले शाहिद अख्तर उर्फ काला सोनू के खिलाफ पत्नी के द्वारा कोर्ट से प्रताड़ना के मामले में वारंट निकलने के बाद पुलिस की पकड़ से बचने के लिए बिजली के खंभे से कूदकर अपनी टांगे तुड़वा लिया। हालांकि वह पुलिस की गिरफ्त में आ गया जिसे पुलिस ईलाज के लिए एमजीएम अस्पताल के कैदी वॉर्ड में भर्ती कराया। बताया जा रहा है उलीडीह हयातनगर चर्च के पास रहने वाली शाहिद की पत्नी यासमीन परवीन की शादी 2014 में हुई थी। पति के द्वारा दूसरी शादी रचाने पर 14 जुलाई 2021 को प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया था। यासमीन के अनुसार उसके तीन बच्चे हैं। बावजूद पति किसी लड़की को एक साल से रखे हुये हैं। शाहिद का कहना है वह दूसरी लड़की से शादी कर चुका है। इसके पहले मामला कई बार थाने तक भी पहुंचा था। आरोप लगाया पति का सफेदपोश से संपर्क होने के कारण उसके खिलाफ इसके पहले तक कार्रवाई नहीं हुई थी। जब मामला नहीं सुलझा तब अंततः यासमीन ने मामला दर्ज कराया था। बताया गया शाहिद ने पुलिस को खूब चकमा देने का प्रयास किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *