पूर्व सांसद कृष्णा मार्डी ने भाषा को लेकर राज्य सरकार पर साधा निशाना,कहा : हेमंत सरकार द्वारा भाषा विवाद कर झारखंडीयों को आपस मे लड़ाने की कर रही है साजिस

Spread the love

राजनगर में गुरुवार को पूर्व सांसद कृष्णा मार्डी ने पत्रकारों से बात करते हुए राज्य की हेमंत सरकार पर साधा निशाना ,कहा : हेमंत सरकार द्वारा भाषा विवाद कर झारखंडियों को आपस मे लड़ाने की साजिश कर रही है।भोजपुरी, मगही, अंगिका,एवं उर्दू जो झारखंड का क्षेत्रीय भाषा ही नही है।उसे जबरन लागू कर झारंखड को हेमंत सोरेन सरकार अशांति की ओर ले जा रहा है।स्थानीय नीति एवं नियोजन नीति आज तक नही बनी,झारखंड आंदोलनकारियों को आज तक कोई मान सम्मान नही मिल रहा है।जिसको देखते हुए झारखंड में पुनः झारखंड मुक्ति मोर्चा(उलगुलान)क्रांति करने जा रही है।जिसको लेकर आगामी 3 मार्च को झारखंड मुक्ति मोर्चा उलगुलान के केन्द्रीय महाधिवेशन(आमसभा) झारखंड विधानसभा अतिथि विश्रामगृह धुर्वा रांची में रखी गई है।वहीं श्री मार्डी ने झारखंड सरकार से भाषा को लेकर लिया गया निर्णय को अविलंब वापस लेने और झारखंड में 1932 खतियान और नियोजन नीति लागू करने की मांग की है।राजनगर प्रेस वार्ता में उनके साथ कविराज रुबिन हांसदा,लाबो महतो,गंगा दास, आदि मौजूद थे।

*सरायकेला/राजनगर से रवि कांत गोप की रिपोट*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *