महादेव सेवा संघ की तरफ से आज जरूरतमंद ओल्ड लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया

महादेव सेवा संघ की तरफ से आज जरूरतमंद ओल्ड लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। बिरसानगर लालतांड, आस्था पेट्रोल पंप के सामने कार्यक्रम रखा गया था। मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर यह कार्यक्रम रखा गया। आने वाले समय में यह कार्यक्रम जमशेदपुर के अन्य क्षेत्रों में भी रखा जाएगा। महादेव सेवा संघ के अध्यक्ष राहुल लोहार ने बताया कि आगे चलकर पूरे शहर में ठंड के प्रकोप को देखते हुए और कोरॉना के संक्रमण को देखते हुए यह कार्यक्रम शहर के अन्य जरूरतमंद लोगों के बीच जाकर किया जाएगा। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों में महादेव सेवा संघ के अध्यक्ष राहुल लोहार के साथ भास्कर लोहार, रोहित लोहार, अपना माझी, प्रदीप मलिक, विजय नाग, विश्वनाथ सावन ,सुमित, विश्वनाथ, शुभम, अभिषेक यह सभी सदस्य कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *