जमशेदपुर: बिष्टुपुर सड़क दुर्घटना में ट्रक चालक को पुलिस ने भेजा जेल


जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत गैरेज गांव गोलचक्कर के पास शनिवार को हुए सड़क दुर्घटना में ट्रक चालक शिव कुमार यादव को रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. घटना के बाद शिव ट्रक को छोड़कर भागने की फिराक में था पर स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया. बता दे कि शनिवार की सुबह आदित्यपुर निवासी प्रेम कुमार गुप्ता अपने 19 वर्षीय बेटे मनीष कुमार गुप्ता को स्कूटी से ट्यूशन छोड़ने के लिए जा रहे थे. स्कूटी प्रेम कुमार चला रहे थे. गोलचक्कर के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने उन्हे अपनी चपेट में ले लिया. जिससे प्रेम कुमार सड़क के किनारे गिर गए पर मनीष स्कूटी समेत ट्रक के नीचे आ गया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. दोनो ने हेलमेट नहीं पहन रखा था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *