सिमडेगा पुलिस ने पत्रकार अभिषेक भारती को जमशेदपुर से किया गिरफ्तार, विधायक भूषण बाड़ा मामले से जुड़ा है केस

सिमडेगा: सिमडेगा पुलिस ने पाकरटांड़ थाना क्षेत्र में दर्ज एक मामले में पत्रकार अभिषेक भारती को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के मीडिया सेल की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अभिषेक भारती को जमशेदपुर के बिष्टुपुर इलाके से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बुधवार की रात यह कार्रवाई की।

मामला सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ एक नाबालिग किशोरी की ओर से लगाए गए दुष्कर्म के आरोप से जुड़ा है। इस मामले में किशोरी के दादा ने पाकरटांड़ थाना में कांड संख्या 25/2026 दर्ज कराई थी।

दर्ज प्राथमिकी में दिलीप तिर्की और पत्रकार अभिषेक भारती पर किशोरी का अपहरण करने और उस पर दबाव बनाकर विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ झूठा बयान दिलवाने का आरोप लगाया गया है।

इस मामले में कार्रवाई करते हुए सिमडेगा पुलिस ने पहले छापेमारी कर दिलीप तिर्की को रांची के जोन्हा जंगल से गिरफ्तार किया था। वहीं, दूसरे नामजद आरोपी अभिषेक भारती की तलाश की जा रही थी। पुलिस ने बुधवार की रात जमशेदपुर के बिष्टुपुर से उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। फिलहाल, प्राथमिकी में लगाए गए आरोपों की सत्यता का निर्धारण जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही होगा।

मामला विधायक भूषण बाड़ा से जुड़े आरोपों से संबंधित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *