गांधी-शास्त्री जयंती पर रक्तदान शिविर, रक्तदाताओं को हेलमेट और प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित


जमशेदपुर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर टीम आरंभ संस्था की ओर से शुक्रवार को एग्रीको क्लब हाउस में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर रक्तदान किया और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराने में योगदान दिया।
संस्था के मयंकप्रताप सिंह ने कहा कि रक्तदान एक महत्वपूर्ण सामाजिक सेवा है। समय पर रक्त उपलब्ध होने से जरूरतमंद मरीजों की मदद की जा सकती है। इसी उद्देश्य से संस्था की ओर से रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करने और उन्हें नियमित रक्तदान के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया गया।
शिविर में रक्तदान करने वाले लोगों का उत्साह बढ़ाने के लिए उन्हें प्रमाण पत्र और हेलमेट देकर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं के प्रति आभार जताते हुए कहा कि समाज के अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से रक्तदान जैसे सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *