4 करोड़ 67 लाख की लागत से कपाली नप क्षेत्र में 24 विकास योजनाओं का शिलान्यास

चांडिल नगर विकास एवं आवास विभाग, झारखंड सरकार द्वारा स्वीकृत कपाली नगर परिषद क्षेत्र में 4 करोड़ 67 लाख 67 हजार रुपये की लागत से बनने वाली 24 विकास योजनाओं का शिलान्यास गुरुवार को विधायक सविता महतो, नगर परिषद अध्यक्ष परवेज आलम एवं उपाध्यक्ष मो. शाबान ने संयुक्त रूप से शिलापट्ट का अनावरण कर किया। विकास योजनाओं के शिलान्यास से क्षेत्र में सड़क, नाली, शौचालय एवं प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने की उम्मीद है।
इस अवसर पर विधायक सविता महतो ने कहा कि कपाली नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में लोगों की जरूरत और सुविधा को ध्यान में रखते हुए इन विकास योजनाओं को स्वीकृति दी गई है। उन्होंने कहा कि कुल 4 करोड़ 67 लाख 67 हजार रुपये की लागत से 24 योजनाओं का निर्माण कराया जाएगा। इनमें 15 पीसीसी सड़क, तीन आरसीसी नाला, एक पेवर ब्लॉक सड़क, पांच सामुदायिक शौचालय तथा 433 स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य शामिल है। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं के पूरा होने से स्थानीय लोगों को आवागमन, जल निकासी, स्वच्छता एवं रोशनी की बेहतर सुविधा मिलेगी। मौके पर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी गोपी कृष्णा, झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलू महतो, मो. अरशद, शेख फरीद, मो. नौशाद, बुद्धेश्वर महतो, मो अफसर, सैय्यद सलाउद्दीन समेत सभी वार्डों के वार्ड पार्षद एवं कपाली के लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *