फर्जी दस्तावेज से वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने की कोशिश का खुलासा, 4 अपात्रों समेत CSC संचालक पर FIR के निर्देश

Spread the love

राज्य मे मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के दौरान कॉमन सर्विस सेंटर की तरफ से की जा रही गड़बड़ी और साहेबगंज के बरहरवा अंचल अधिकारी दफ्तर से नियम के खिलाफ जारी किए जा रहे जाति प्रमाण पत्र की शिकायत मिलने के बाद राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार बरहरवा पहुंचे… भौतिक सत्यापन के दौरान पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के बरहरवा प्रखंड के आहुत ग्राम में फर्जी दस्तावेज (Fake Document) जमा कर अवैध रूप से मतदाता सूची में जुड़ने का प्रयास कर रहे 4 अपात्र व्यक्तियों एवं एक कॉमन सर्विस सेंटर संचालक पर फर्जी दस्तावेज तैयार करने को लेकर प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए साथ ही….फर्जी दस्तावेज के आधार पर मतदाता सूची में शामिल होने का प्रयास करने वालों एवं इसमें सहयोग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने की भी चेतावनी दी….मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखण्ड के. रवि कुमार ने संथाल परगना क्षेत्र के विभिन्न जिलों से मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण से संबंधित विभिन्न माध्यमों से प्राप्त हो रही शिकायतों की भौतिक जांच के लिए 4 दिवसीय दौरे पर शनिवार को साहेबगंज पहुंचे… इस दौरान उन्होंने स्थल जांच की तथा संबंधित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी से पूरे प्रकरण की जानकारी ली.
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बरहरवा में चिह्नित संदिग्ध व्यक्तियों के घरों पर जाकर स्वयं स्थल जांच की। उन्होंने संबंधित व्यक्तियों, उनके निवास एवं मतदाता सूची में पंजीकरण से संबंधित उपलब्ध अभिलेखों और प्रस्तुत दस्तावेजों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक संदिग्ध मामले की गहनता से जांच की जाए और तथ्यों एवं उपलब्ध दस्तावेजों का नियमानुसार सत्यापन सुनिश्चित किया जाए.बरहरवा प्रखंड में संदिग्ध दस्तावेजों के संबंध में उपलब्ध कराई गई सूची में आहुत ग्राम के कुल 4 व्यक्तियों को चिह्नित किया गया है। इनमें रूबेदा बेवा, रबी शेख, पिंटू शेख, सेन्टु शेख द्वारा फर्जी आवासीय प्रमाण पत्र प्रस्तुत की गई हैं।इन अपात्र व्यक्तियों को कॉमन सर्विस सेंटर के संचालक मोहम्मद सलीम द्वारा फर्जी दस्तावेज तैयार कर उपलब्ध कराए गए थे.

जांच के क्रम में बरहरवा प्रखंड में फर्जी दस्तावेज जमा कर अवैध रूप से मतदाता सूची में शामिल होने का प्रयास करने वाले 4 अपात्र व्यक्तियों के विरुद्ध प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई गई है।साथ ही कॉमन सर्विस सेंटर के संचालक मोहम्मद सलीम द्वारा फर्जी दस्तावेज तैयार कर उपलब्ध करने के लिए भी प्राथमिकी दर्ज की गई। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि फर्जी दस्तावेज के माध्यम से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने का प्रयास करने वाले किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए.

संथाल परगना के अपने 4 दिवसीय दौरे के दौरान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी साहेबगंज, गोड्डा, दुमका एवं देवघर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण से संबंधित शिकायतों एवं संदिग्ध मामलों की स्थल जांच के साथ ही संबंधित निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ समीक्षा भी करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *