
कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय नारायणपुर के वार्डेन की लापरवाही से की एक छात्रा की शनिवार को मौत हो गई है। मौत से छात्रा के परिजन व पंचायत प्रतिनिधियों ने विद्यालय वार्डेन पर गंभीर आरोप लगाए तथा छात्रा की मौत के लिए विद्यालय प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया और कार्रवाई की मांग की, साथ ही उचित मुआवजा दिलाए जाने की मांग कीहै। नारायणपुर थाना क्षेत्र के कुमार पहाड़ी के वीर टुडू की पुत्री छमोली टुडू जो कस्तूरबा विद्यालय में 11वीं की छात्रा थी। उनकी तबीयत खराब होने के बाद उपचार के लिए सीएससी नारायणपुर में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के क्रम में निधन हो गया है। मृतक के भाई सकोल टुडू, नरेश हांसदा आदि स्वजनों की माने तो छात्रा की तबीयत शुक्रवार शाम से ही खराब थी और शनिवार को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। छात्रा के भाई सुबह 11 बजे विद्यालय पहुंचे परंतु उन्हें बाहर ही रोक दिया गया। उस वक्त विद्यालय में वार्षिक कार्यक्रम चल रहा था। इसी बीच चमोली टूडू की तबीयत खराब हो गई और वह अचित हो गई। सूचना मिलने के बाद विद्यालय प्रबंधन द्वारा आनन फानन में छात्रा को उपचार के लिए सीएससी नारायणपुर लाया गया। यहां छात्रा को बचाने का भरपूर प्रयास किया गया परंतु छात्रा का निधन हो गया। इस क्रम में नारायणपुर पंचायत की मुखिया मुनी मरांडी, बाबूलाल किस्कू, वीरेंद्र प्रताप हेम्ब्रम, सुनीता मरांडी, दिलीप बास्की, पवन पोद्दार आदि पहुंचे और मामले की जांच की। वहीं सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा प्राधिकारी डाक्टर एके सिंह की माने तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही छात्रा की मौत के कारणों का पता चल पाएगा। विद्यालय की वार्डन पारुल माझी की माने तो छात्रा की तबीयत खराब होने पर विद्यालय में दवा दी गई थी स्थिति में सुधार नहीं होने पर छात्रा को उपचार के लिए सीएससी नारायणपुर लाया गया जहां बच्ची का निधन हो गया है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को ही छात्रा घर से विद्यालय आई थी।
