
जमशेदपुर में झारखंड मूलवासी अधिकार मंच ने टाटा कंपनी के लीज नवीनीकरण और विस्थापित-रैयतों के अधिकारों को लेकर जिला प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। मंच के मुख्य संयोजक हरमोहन महतो ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए कहा है कि टाटा कंपनी के लीज नवीनीकरण की प्रक्रिया में मूल रैयतों और विस्थापित परिवारों को अब तक न्याय नहीं मिल पाया है। उन्होने कहा की जिस भूमि में महामहिम राष्ट्रपति मंदिर निर्माण का शिल्यान्यास करने आ रही हैँ वो रैय्यत हेम महतो की जमीन हैँ, जिसे लीज से बाहर कर मंदिर निर्माण करवाया जा रहा हैँ, जबकि लीज से बाहर होने पर जमीन रैय्यत को वापस करने का प्रावधान हैँ, फिलहाल झारखंड मूलवासी अधिकार मंच ने प्रशासन से सभी बिंदुओं पर शीघ्र कार्रवाई करते हुए रैयतों और विस्थापितों को उनका संवैधानिक और वैधानिक अधिकार दिलाने की अपील की है।
