25 हजार का ईनामी बदमाश गिरफ्तार

12 जून 2024 को बख्तियारपुर थाना अंतर्गत बरियारपुर गांव में दीपक कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, मामले में पुलिस ने चार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, अन्य फरार चार आरोपियों में से पच्चीस हजार का इनामी एक आरोपी विरू राय उर्फ धर्मवीर कुमार को गिरफ्तार किया है।
एसडीपीओ-2 आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि 12 जून 2024 को बख्तियारपुर थाना अंतर्गत बरियारपुर गांव में दीपक कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, मामले में आठ लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था, मामले में चार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है, फरार अन्य चार आरोपी में से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, इस आरोपी पर बरीय पुलिस अधीक्षक के द्वारा पच्चीस हजार रूपए का इनाम रखा गया था। घटना के बाद से यह फरार चल रहे थे और इसकी गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही थी। गुरुवार को सूचना मिली कि अभियुक्त जमुई जिले में छिपा हुआ है, इसकी गिरफ्तारी हेतु छापामारी टीम का गठन किया गया और जमुई से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार व्यक्ति का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।
दरअसल मृतक के पिता सुभाष सिंह ने थाने में आठ के विरोध एफआईआर दर्ज करवाया था, उन्होंने पुलिस को बताया कि दो व्यक्ति मृतक को फोन कर अपने घर बुलाया था, जाने में देरी होने पर दो मोटरसाइकिल पर चार युवक सवार उनके घर पहुंचे और गाली गलौज करते हुए उसके बेटे के सीने में गोली मार दी थी और मौके से फरार हो गए थे।

आयुष श्रीवास्तव,एसडीपीओ 2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *