बड़ी खबर जमशेदपुर के धालभूमगढ़ प्रखंड अंतर्गत जूनबनी पंचायत से आ रही है.

जहां रघुनाथडीह गांव में एक 7 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना घटी है. यह घटना बीते सोमवार शाम करीब 6- 7 बजे के आसपास की बताई जा रही है. मंगलवार क़ो धालभूमगढ़ थाना में बच्ची के पिता ने लिखित आवेदन दिया जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी शोभन मुंडा (50) क़ो गिरफ्तार कर लिया है. वही बच्ची के मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस आगे की जांच कर रही है. घटना की पुष्टि करते हुए सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए बच्ची का मेडिकल टेस्ट कराया गया उसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. बताया जा रहा है कि अलाव तापने के क्रम में आरोपी ने अंधेरे का फायदा उठाकर पास की झाड़ियां में ले जाकर बच्ची साथ अनैतिक कार्य किया. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. बताया जा रहा है कि जिसने बच्ची के साथ अनैतिक कार्य किया है बच्ची उसे चाचा का कर बुलाती थी. इस घटना ने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है. पुलिस ने इस संबंध में धालभूमगढ़ थाना कांड संख्या 62 धारा 64 (2)f/65(2) BNS और 6 पोक्सो एक्ट 2012 के तहत मामला दर्ज किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *