
कर उनके पास से चोरी गये कई सामान भी बरामद कर लिये हैं.बता दें कि विगत दिनों टेल्को थाना क्षेत्र के खड़ंगाझार स्थित हनुमान मंदिर एवं टीओपी के पास स्थित श्री सुब्रमण्यम स्वामी मंदिर से सामानों एवं दानपेटी से रुपयों की चोरी हो गई थी. क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं के मद्देनजर एसएसपी के निर्देश के आलोक में सिटी एसपी के नेतृत्व में छापामार दल गठित किया गया था. छापामार दल ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए जादूगोड़ा के डोमजुड़ी निवासी सचिन पात्रो एवं गदरा के बालीडुंगरी निवासी धर्मनाथ वर्मा को गिरफ्तार कर उसके पास से नगद रुपये सहित मंदिर से चोरी गए बरतन एवं अन्य सामान भी बरामद कर लियेबताया गया कि धर्मनाथ वर्मा ने सचिन से चोरी के उक्त सामान खरीदे थे, जिनमें चांदी का मुकुट, पादुका, पीतल का बड़ा कटोरा, तांबे का लोटा, पीतल एवं तांबा के दो छोटे-छोटे लोटे, पीतल की थाली, तांबे की एक थाली, पीतल की घंटी, पीतल की धूपदानी आदि अनेक बरतन शामिल हैं. इनके अतिरिक्त 5 रुपये के 133 सिक्के, दो रुपये के 360 सिक्के, 2 रुपये के 360 सिक्के, 10 रु. के 79 सिक्के (कुल 790 रु), 20 रु के 6 सिक्के एवं 01 रु0 का 40 सिक्के (कुल मिला कर 2335 रु नगद) आदि शामिल हैं.
