मानगो के आजादनगर थाना अंतर्गत जवाहरनगर रोड नंबर-16 में सोमवार के देर रात DC Lounge में चोरी की एक वारदात सामने आई

जवाहरनगर रोड नंबर-15 निवासी शादाब ने पुलिस को बताया कि वे अपने साले की शादी के मौके पर उनके साथ तैयार होने के लिए डीसी लाउंज गए थे। सर्विस लेने के बाद उन्होंने पाया कि उनकी 10 ग्राम की सोने की अंगूठी गायब हो गई है शादाब के अनुसार, घटना की सूचना मिलने पर आजादनगर पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगालने की प्रक्रिया शुरू की। हालांकि खबर लिखे जाने तक अंगूठी बरामद नहीं हुई थी और चोरी की पुष्टि भी आधिकारिक रूप से नहीं हो पाई थी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सीसीटीवी रिकॉर्डिंग से सुराग मिलने की उम्मीद है।वहीं डीसी लाउंज के मालिक दिलीप ने बताया कि उन्हें इस घटना की विस्तृत जानकारी नहीं है, लेकिन वे अपने स्टाफ से पूछताछ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि स्टाफ की लापरवाही या संलिप्तता पाई जाती है तो उचित कार्रवाई की जाएगी स्थानीय लोगों ने इस तरह की घटनाओं पर चिंता जताई और सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त करने की मांग की है। पुलिस ने ग्राहकों और आम लोगों से अपील की है कि वे सार्वजनिक स्थानों पर कीमती सामान संभालकर रखें और संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *