भाजपा ने बाबू लाल सोरेन स्वर्गीय शिबू सोरेन सेना का करेंगे गठन

Spread the love

भाजपा नेता सह घाटशिला से भाजपा प्रत्याशी बाबू लाल सोरेन की ओर से जादूगोड़ा मोड चौक पर जननायक दिवंगत शिबू सोरेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी व शोक सभा आयोजित कर उनकी आत्मा की शांति को लेकर ईश्वर से प्रार्थना की।इधर इस मौके पर उन्होंने झारखंड के जन नायक सह दिशोम गुरु दिवंगत शिबू सोरेन के अधूरे सपने को पूरा करने का ऐलान किया तथा कहा कि उनका सपना 28 जिला को मिलाकर झारखंड अलग राज्य बने लेकिन झारखंड में 18 जिला को ही शामिल किया गया।जल्द ही दिवंगत शिबू सोरेन सेना का गठन कर बिहार, झारखंड व बंगाल में बचे कुल 10 जिला की झारखंड में शामिल करने को लेकर बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा ताकि गुरु जी शिबू सोरेन के सपने को पूरा किया जा सके व ताकि उनकी भटकती आत्मा को शांति मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *