कमलपुर थाना क्षेत्र के काटिन चौक बाजार में मंगलवार शाम हुई सनसनीखेज चोरी की घटना ने स्थानीय लोगों में दहशत फैला दी है

Spread the love

बाइक सवार अज्ञात उचक्कों ने भीड़भाड़ वाले इलाके में करीब 7 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषणों से भरे बैग को फिल्मी अंदाज में उड़ाकर फरार हो गए। घटना के 16 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, काटिन चौक स्थित श्री श्याम ज्वेलर्स के संचालक माणिक स्वर्णकार मंगलवार रात करीब 8:20 बजे दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। उनके बाइक में सोने-चांदी से भरा बैग टंगा हुआ था। रास्ते में उन्हें घर के लिए सामान खरीदने की बात याद आई और वह 100 फीट दूर स्थित श्याम भंडार नामक दुकान के बाहर बराभूम-बांदोवान मुख्य सड़क किनारे अपनी बाइक खड़ी कर सामान लेने अंदर गए।तभी एक उचक्का अपनी बाइक से उतरकर माणिक की बाइक में टंगा बैग झपट लिया और अपने साथी की बाइक पर पीछे बैठकर चंद सेकंड में फरार हो गया। शोर मचाने के बावजूद चोरों का कोई सुराग नहीं मिला।सूचना मिलते ही कमलपुर थाना प्रभारी अशोक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्धों की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है इस चोरी की घटना के बाद से बाजार के व्यापारियों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आक्रोश है। वे रात में गश्त बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *