श्री श्री शिव भक्त मंडल, जुगसलाई द्वारा तृतीय वार्षिक महोत्सव का भव्य आयोजन

Spread the love

जुगसलाई। श्री श्री शिव भक्त मंडल, जुगसलाई द्वारा सावन माह के पावन अवसर पर तृतीय वार्षिक महोत्सव का भव्य आयोजन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। इस आयोजन में श्रद्धालुओं की भारी भागीदारी देखी गई।

महोत्सव की शुरुआत प्रातःकाल बाबा भोलेनाथ के सहस्रघट से भव्य अभिषेक के साथ हुई। श्रद्धा और भक्ति से ओतप्रोत इस आयोजन में श्रद्धालुओं ने भगवान शंकर का जलाभिषेक कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

रात्रि में जागरण का आयोजन किया गया जिसमें भक्ति रस की सरिता बही। कीर्तन में श्री कृष्ण मूर्ति, श्री मनोज परिक एवं श्रीमती राधा रानी द्वारा प्रस्तुत बाबा के सुमधुर भजनों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

इस अवसर पर मंडल के अध्यक्ष श्री चंदन शर्मा, सचिव श्री आशीष अग्रवाल, कोषाध्यक्ष श्री पंकज शर्मा सहित श्री रामजी शर्मा, श्री जितेश अग्रवाल, , श्री नीरज शर्मा,श्री राजकुमार मित्तल, श्री रितिक खिरवाल, श्री आदित्य शर्मा, श्री मुकुल अग्रवाल,श्री हेमंत अग्रवाल,श्री कौशल साह आदि का सक्रिय योगदान रहा।

आयोजन की सफलता में मंडल के सभी सदस्यों एवं स्थानीय श्रद्धालुओं का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ। आयोजकों ने इस अवसर पर सभी सहयोगियों एवं उपस्थित श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *