लगातार बारिश से चांडिल डैम का जलस्तर 180.20 मिटर, आठ फाटक खुले

Spread the love

चांडिल लगातार हो रही बारिश के कारण चांडिल डैम का जलस्तर शनिवार को 180.20 मीटर पर पहुंच गया। जिसके बाद डैम के खुले हुए 8 फाटक को खोल दिया गया। डैम के चार फाटक को डेढ़ डेढ़ मीटर और को फाटक को दो-दो मीटर तक खोल दिया गया। जिसके बाद स्वर्णरेखा नदी उफान पर है। डैम से तेज़ी से स्वर्णरेखा नदी में पानी छोड़ा जा रहा है। जिसके बाद नदी के तटीय इलाकों में बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो गया। इधर, चांडिल के लाइफ लाइन मानी जाने वाली बामनी नदी में भी पानी बढ़ गया है। जमशेदपुर के तटवर्ती इलाकों में पानी घुसने का खतरा मंडरा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *