इन दिनों नदी में पानी का बहाव तेज होने के कारण घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मानगो थाना को सूचना दी। खबर मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।घटनास्थल से युवती की जूती और नकाब बरामद हुई है, जिसे पहचान के लिए सुरक्षित रखा गया है। मानगो थाना के एसआई महेंद्र कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवती मुस्लिम समुदाय से प्रतीत हो रही है, लेकिन अभी तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है पुलिस ने युवती की तलाश के लिए स्थानीय मछुआरों की मदद ली है। साथ ही गोताखोरों की टीम भी नदी में रेस्क्यू अभियान चला रही है। नदी में जलस्तर अधिक होने के कारण तलाशी अभियान में कठिनाई हो रही है, बावजूद इसके पुलिस और रेस्क्यू टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं मानगो थाना पुलिस ने आसपास के थानों को सूचना भेजी है और युवती की तस्वीर व बरामद सामानों की जानकारी साझा की है। अब तक कोई व्यक्ति युवती की पहचान के लिए सामने नहीं आया है। घटना से स्थानीय लोग स्तब्ध हैं पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को युवती के बारे में कोई जानकारी हो, तो वे तुरंत मानगो थाना से संपर्क करें।


