ईंचागढ़ सीएचसी में परिवार स्वास्थ्य मेला का हुआ शुभारंभ

Spread the love

चांडिल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ईंचागढ़ में परिवार स्वास्थ्य मेला का शुभारंभ किया गया। इसका शुभारंभ प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ जगन्नाथ हेंब्रम ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा इस बार की थीम, विकसित भारत की नई पहचान, परिवार नियोजन हर दंपति की शान, को उल्लेखित करना है। उन्होंने कहा ही यह कार्यक्रम सिर्फ सरकार तक ही सीमित नहीं होना चाहिए, सभी को इसमें अपनी भूमिका निभाते हुए, जनसंख्या नियंत्रण और स्थिरता पर कार्य करना है। साथ ही उन्होंने परिवार नियोजन के साधन, लाभ का जानकारी दिया। इस दौरान उन्होंने परिवार नियोजन को लेकर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर डॉ अनुपम घोषाल, डॉ रवि सिंह, पूनम कुमारी, लिपीक सुनील कुमार महतो, रोशन कुमार झा, फार्मासिस्ट जगन्नाथ चटर्जी सहित कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *