गम्हरिया: हत्या मामले का खुलासा तीन आरोपी गिरफ्तार

गम्हरिया थाना क्षेत्र के गजिया-बांसलीकोचा मार्ग से 15 मई को मिले देवानंद प्रधान के शव मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। सिनी के मुरुप निवासी देवानंद की हत्या के आरोप में शरद महतो, प्रवीण प्रधान और विष्णु प्रधान को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस ने उनके पास से मृतक की पैशन प्रो बाइक, घटना में प्रयुक्त कार और दो स्मार्टफोन बरामद किए हैं।

एसडीपीओ समीर कुमार सवैया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि तकनीकी व साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तारी हुई है। हत्या की वजह आपसी दुश्मनी बताई गई है। एक आरोपी अब भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *