जमशेदपुर के पोटका विधानसभा के बागबेड़ा रामनगर मे मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना का शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया

जिसमे सांसद विद्युत वरना महातो और विधायक संजीव सरदार पहुँचे,जंहा सयुंक्त रूप से नारिया फोर कर शिलान्यास किया गया, ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा दो करोड़ 32 लाख की लागत से 4.5 किलोमीटर सड़क का निर्माण कराया जायेगा, इस मोके पर विधायक संजीव सरदार ने कहाअपनी चुनावी वादों को पूरा करते हुए और बागबेड़ा की जनता की वर्षो पुरानी मांग को पूरा करते हुए इस सड़क का शिलान्यास किया गया, उन्होंने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा पूरे झारखंड में मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत पुरे झारखण्ड मे सड़कों की जाल बिछाने का काम कर रहे, इसी के तहत इस सड़क का शिलान्यास किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *