चक्रधरपुर के डीआरएम तरुण हुरिया शुक्रवार को कांड्रा रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां उन्होंने स्टेशन का निरीक्षण किया और यात्री सुविधाओं की जानकारी ली. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ मंत्रणा की और स्टेशन को और बेहतर बनाने के लिए एक्शन प्लान तैयार करने की बात कही.

डीआरएम ने कहा कि कांड्रा रेलवे स्टेशन इस मार्ग का एक महत्वपूर्ण स्टेशन है, और इसे ध्यान में रखते हुए हम स्टेशन के विकास के लिए काम कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि स्टेशन पर यात्री सुविधाओं को बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं.

स्थानीय पैसेंजर्स और ग्रामीणों ने डीआरएम से मांग की कि कोविड के दौरान कांड्रा रेलवे स्टेशन पर रुकने वाली चार एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव प्रभावित हो गया है, जिससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इस पर डीआरएम ने बताया कि रेलवे बोर्ड को अवगत करा दिया गया है, और बोर्ड से आदेश मिलते ही ट्रेनों का परिचालन शुरू कर दिया जाएगा.

डीआरएम ने कहा, “हमारी ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है. रेलवे बोर्ड के आदेश का इंतजार है, जैसे ही आदेश मिलेगा, हम ट्रेनों का परिचालन शुरू कर देंगे.” इससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी और उनकी यात्रा आसान हो जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *