जमशेदपुर : परसुडीह के नामटोला में 20 फरवरी से शराब की दुकान को बंद करवा दिए जाने का आश्वासन मिलने के बाद भी जब दुकान खुली रही तब स्थानीय महिलाएं आज गोलबंद हो गईं

इसके बाद महिलाएं एकजूट होकर शराब दुकान पर पहुंची और प्रदर्शन किया. इस बीच जबरन दुकान को भी बंद करवा दिया गया.

नामोटोला केनाल के पास शराब की दुकान खुल जाने से स्थानीय महिलाओं और युवतियों का अपने घरों से निकलना भी दूभर हो गया है.

स्कूली बच्चों को भी कम परेशानी नहीं हो रही है.

एसएसपी-डीसी से लेकर आबकारी विभाग के अधिकारियों तक से लिखित शिकायत मामले में की जा चुकी है.

बावजूद शराब की दुकान बदस्तुर चल रही है. पौ फटने से आधी रात तक छलकता रहता है जाम

नामोटोला केनाल के पास जो सरकारी शराब की दुकान खुली हुई है

वहां पर सुबह के पौ फटने से लेकर आधी रात तक सड़क पर और आस-पास में ही जान छलकता रहता है.

ऐसी स्थिति किसी राहगीर को भी सड़क से जाते समय भारी कठिनाई होती है.

शराबियों ने ईलाके को बना दिया है अवैध बार
शराबा की दुकान खुलने के साथ ही शराबियों ने पूरे ईलाके को ही अवैध रूप से बार बनाकर रख दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *