लोहरदगा जिले के कैरो थाना क्षेत्र के नरौली चना टोली में डायन बिसाही के आरोप में एक व्यक्ति की हत्या का मामला प्रकाश में आया है.

Oplus_131072

मृतक की पहचान कैरो थाना क्षेत्र के चना टोली निवासी 54 वर्षीय संतोष उरांव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार कल शाम गांव के ही रहने वाले आरोपी रवि शंकर मिंज द्वारा मृतक की पत्नी को डायन बिसाही बोलकर मृतक पति और पत्नी दोनों के साथ मारपीट शुरू कर दिया वही पेट और छाती में गंभीर चोट लगने से संतोष उरांव की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर कैरो थाना पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया साथ ही आरोपी रवि शंकर मिंज को गिरफ्तार कर थाने में पूछताछ किया जा रहा है। आरोपी रवि शंकर मिंज पूर्व में भी मृतक संतोष उरांव के चाचा होसे भगत की हत्या के आरोप में जेल जा चुका है आरोपी करीब 5 साल जेल में रह चुका है। वही घटना से जिले में हड़कंप मचा हुआ है आज भी कई इलाके में लोग अंधविश्वास में आकर हत्या जैसी घटना को अंजाम दे रहे हैं जिससे कई सवाल खड़े हो रहे है आखिर जिला प्रशासन जो डायन बिसाही को लेकर जागरूकता अभियान चलाती है जिसमें लाखों रुपए का खर्च आता है उसका असर लोगो पर क्यों नहीं दिखाई दे रहा है। रंथु उरांव, मृतक के पुत्र. मिथलेश यादव, चौकीदार, कैरो थाना.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *