
रामगढ़ : झारखंड उच्च न्यायालय ने रामगढ़ की पूर्व विधायक ममता देवी की सजा पर रोक लगा दी। इस फैसले के बाद रामगढ़ कांग्रेस पार्टी के द्वारा ममता देवी का अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पार्टी नेताओं ने ममता देवी की कर्मठता और उनके संघर्ष की कहानी को बयां की। इस मौके पर पूर्व विधायक ममता देवी ने झारखंड उच्च न्यायालय के प्रति आभार व्यक्त किया। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत फूल माला और बुके देकर उनका अभिनंदन किया है।।इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व विधायक ममता देवी ने कहा कि उन्हें षड्यंत्र के तहत झूठे मुकदमे में फसाया गया था, सजा दिला कर उनकी विधायक की ले ली गई। ममता देवी ने कहा कि वह पहले भी क्षेत्र में बनी हुई थी। अब अच्छे से राजनीति की पिच पर बैटिंग करने के लिए तैयार हूँ। उन्होंने कहा कि पार्टी अगर टिकट देगी तो वो रामगढ स्व चुनाव लड़ने को तैयार हैं।