जमशेदपुर : शहर में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है,

और बीते कुछ दिनों से फायरिंग की घटनाओं में वृद्धि देखी जा रही है। हालिया मामला परसुडीह थाना क्षेत्र का है, जहां बाइक पर सवार अपराधियों ने 45 वर्षीय विजय की गोली मारकर हत्या कर दी।यह घटना नामोटोला कैनाल के पास घटी, जब विजय अपने घर का दरवाजा खोल रहा था। अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई, जिसमें विजय को चार गोलियां लगी। स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत सदरा अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।विजय की पत्नी पिंकी देवी ने पुलिस को जानकारी दी कि कुछ दिनों पहले उनके पति का टिंकू तिर्की नामक युवक से विवाद हुआ था। टिंकू ने विजय को जान से मारने की धमकी भी दी थी, जिससे शक किया जा रहा है कि टिंकू ने ही हत्या को अंजाम दिया है।पुलिस ने मौके पर पहुचकर जांच शुरू कर दी है और घटना स्थल से खोखा भी बरामद किया है। फिलहाल पुलिस इस हत्या की जांच में जुटी है, और जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी की उम्मीद की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *