सरायकेला- खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना पुलिस ने जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में पिछले 1 महीने के दौरान हुए मोटरसाइकिल चोरी मामले का खुलासा करते हुए तीन कुख्यात हिस्ट्रीशीटर बदमाशों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

सरायकेलासरायकेला- खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना पुलिस ने जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में पिछले 1 महीने के दौरान हुए मोटरसाइकिल चोरी मामले का खुलासा करते हुए तीन कुख्यात हिस्ट्रीशीटर बदमाशों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस ने इनकी निशानदेही पर चोरी के पांच मोटरसाइकिल और एक रेकी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल के साथ देसी कट्टा बरामद किया है. पुलिस की गिरफ्त में आए अपराध कर्मियों का नाम श्रीराम तिउ उर्फ आकाश, विशाल कुमार महतो और पप्पू गागराई उर्फ टोप्पो बताया जा रहा है. इसकी जानकारी सोमवार को एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी. उन्होंने बताया कि बीते 9 अगस्त को आरआईटी थाना क्षेत्र निवासी ने अपने मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत दर्ज की थी. इसके बाद जांच के क्रम में इस मामले का खुलासा हुआ. मुकेश कुमार लुणायत (एसपी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *