अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत जिला कार्यकारिणी का हुआ पुनर्गठन पप्पू सिंह अध्यक्ष व शम्भूनाथ जयसवाल बने सचिव

Spread the love

*

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत जिला पूर्वी सिंहभूम की एक महत्वपूर्ण बैठक जुगसलाई मैं हुई जिसमे प्रवासी अधिकारी के रूप में मुख्य रुप से
प्रांत संगठन मंत्री शिवाजी क्रांति का उपस्थिति रहा तथा प्रान्त सचिव डॉ कल्याणी कबीर व जिला अध्यक्ष पप्पू सिंह उपस्थिय रहे मंचस्थ अधिकारीगनो ने माँ भारती व स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर दिप प्रज्वालन व पुष्प अर्पण कर कार्य्रकम का विधिवत सुरुवात हुआ इस बैठक में जमशेदपुर में निवास करने वाले प्रांत, जिला और स्वर्ण जयंती वर्ष आयोजन समिति के प्रमुख कार्यकर्ता आपेक्षित थे।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रांत संगठन मंत्री श्री शिवाजी ने जिला पूर्वी सिंहभूम की इकाई के दो वर्षों के कार्यकाल की सराहना करते हुए राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक, प्रांत बैठक अधिकतम सदस्यता, महिला जागरण के दृष्टि से उल्लेखनीय कार्यों का स्मरण कराया।संगठन के मूल उद्देश्य पर प्रकाश डाला।

अगले क्रम में जिला अध्यक्ष पप्पू सिंह ने जिला की नई कार्यकारिणी बनाने के आग्रह के साथ पूर्व की कार्यकारिणी को भंग किया तत्पश्चात प्रांत सचिव डॉक्टर कल्याणी कबीर ने अपने वक्तव्य के साथ जिला अध्यक्ष के रूप में एक बार पुनः पप्पू सिंह की घोषणा की और शुभकामना सहित उनसे अपनी नई कार्यकारिणी का विस्तार करने का आग्रह किया । इसके बाद पप्पू सिंह ने अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए सबसे सक्रिय सहयोग और एक आदर्श कार्य स्थापित करने का आग्रह किया। *पूर्वी सिंहभूम जिला कार्यकारणी एक नजर में निम्नलिखित है

  • *अध्यक्ष – श्री पप्पू सिंह
  • उपाध्यक्ष – श्री मनोज लकड़ा जी ,
  • उपाध्यक्षा – श्रीमती कृष्णा सिन्हा जी ,
  • *सचिव – श्री शंभुनाथ जायसवाल जी
  • सह सचिव – श्री ओमकार यादव जी (रुनु यादव),
  • पर्यावरण संरक्षण आयाम प्रमुख – श्रीमती आरती श्रीवास्तव जी ,
  • महिला आयाम प्रमुख – डॉक्टर अनीता निधि जी ,
  • जिला प्रचार प्रमुख – अंकेश भुईयाँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *