सड़क दुघर्टना में सीआरपीएफ जवान की मौत, जवान को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, हर आंख हुए नम।

सरायकेला। बुधवार देर रात करीब ढाई बजे सरायकेला कांड्रा सड़क स्थित दुगनी के जियो पेट्रोल पंप के पास स्कूटी और ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में स्कूटी सवार सीआरपीएफ जवान हरेंद्र कुंकल की मौत हो गई जबकि अन्य दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सीआरपीएफ के 38 वर्षीय जवान हरेंद्र कुंकल जम्मू कश्मीर में सीआरपीएफ कैंप में ड्राइवर के पद पर कार्यरत थे। मृतक जवान जमशेदपुर के मानगो स्थित कुटकु डूंगरी के रहने वाले थे। पोस्टमार्टम कर राजकीय सम्मान के साथ जवान का पार्थिव शरीर जमशेदपुर के मानगो स्थित घर पहुंचने पर परिजनों एवं आस पास के लोगों पर दुखों का अंबार टुट पड़ा। पार्थिव शरीर घर पहुंचते ही उसकी पत्नी और परिजन लिपटकर रोने बिलखने लगे। यह सब देखकर वहां हर किसी का आंखें नम हो गई। सैंकड़ों की संख्या में उनके शुभचिंतक तथा आस पास के लोग जवान हरेंद्र को अंतिम विदाई देने निकले। मालूम हो कि इस सड़क दुघर्टना में हरेंद्र कुंकल के दो दोस्त जीवन कुंकल 30 एवं मोरन सिंह पूर्ति 44 घायल हुए हैं। दोनों का ईलाज जमशेदपुर में चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *