जमशेदपुर के पोटका प्रखंड मैं राशन वितरण को लेकर हो रही अनियमिताओं के विरोध में ग्रामीणों ने उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और उपायुक्त को मांग पत्र सोपा

उपायुक्त कार्यालय पहुंचे ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले कई महीनो से पोटका प्रखंड में राशन वितरण प्रणाली दुकानदार प्रदीप कुमार दाता के द्वारा राशन वितरण में घोटाला किया जा रहा था जिसकी शिकायत प्रखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी को करने से प्रदीप कुमार दाता को सस्पेंड कर दिया गया उसकी जगह महिला समूह के द्वारा ग्रामीणों को राशन वितरण किया जा रहा था मगर स्थिति वही है महिला समूह के द्वारा भी पिछले दो महीने से 700 से अधिक राशन कार्ड धारकों को राशन नहीं दिया जा रहा है वही इस संबंध में जानकारी देते हुए पोटका प्रखंड की मुखिया एवं 20 सूत्री सदस्य का कहना है कि क्षेत्र के गरीब ग्रामीण सरकारी राशन पर ही निर्भर है ऐसे में राशन वितरण में हो रही अनियमिताओं की वजह से गरीबों के घर में चूल्हा तक नहीं चल रहा है ऐसे में हम उपायुक्त से राशन वितरण प्रणाली दुकानदारों पर कार्रवाई करते हुए गरीबों तक राशन पहुंचने की मांग कर रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *