झारखंड श्रमिक संघ ने रैली कर किया भारत बंद का समर्थन

Spread the love

चांडिल। झारखंड श्रमिक संघ झामुमो के केंद्रीय महासचिव शैलेंद्र मैथी के नेतृत्व में केंद्रीय श्रम कानून के विरोध में सोमवार को चांडिल गोलचक्कर से सैकड़ों महिलाओं के साथ पूरे चांडिल बाजार में हाथों में बैनर झंडा लिए रैली निकालकर भारत बंद का समर्थन किया। शैलेंद्र मेथी ने कहा केंद्र सरकार द्वारा लाई गई श्रम कानून मजदूरों के हित में नहीं है। केंद्र सरकार द्वारा लाई गई इस श्रम कानून से पूंजीपतियों के द्वारा यहां के असंगठित मजदूरों का शोषण एवं दोहन क्या जा रहा है। झारखंड श्रमिक संघ झामुमो इस कानून का कड़ा विरोध करती है। इस दौरान शैलेंद्र मैथी ने केंद्र सरकार पर हमला भी बोला। शैलेंद्र मैथी केंद्र सरकार से यह श्रम कानून वापस लेने की मांग किया। उन्होंने कहा कानून वापस नहीं होने पर झारखंड श्रमिक संघ झामुमो आंदोलन को बाध्य होगी। इस मौके पर प्रफुल्य सिंह मुंडा, सोनू बागची, दिलीप प्रमाणिक उदय सिंह सरदार सहित सैकड़ों कि संख्या में महिला पुरुष उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *