झारखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री संगीता तिवारी को वाराणसी कैंट के प्रत्याशी श्री राजेश मिश्रा जी के चुनाव ऑब्जर्वर बनाए जाने पर उन्होंने पार्टी को दिया धन्यवाद

झारखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री संगीता तिवारी को उत्तर प्रदेश 390 विधानसभा वाराणसी कैंट के प्रत्याशी श्री राजेश मिश्रा जी के चुनाव ऑब्जर्वर बनाए जाने पर ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी की अध्यक्षा सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के साथ ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की अध्यक्षा नेटा डिसूजा जी को धन्यवाद देते हुए संगीता तिवारी ने कहा मैं अपनी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कांग्रेस प्रत्याशी श्री राजेश मिश्रा जी के चुनाव प्रचार में काम करूंगी। इस जिम्मेवारी मिलने पर उनके आवास पहुंचकर पी एन तिवारी ,जय शर्मा, अखिलेश प्रसाद ,अरविंद कुमार, हदीस हुसैन, अशोक कुमार वर्मा, राजेश्वर प्रसाद, रंजू देवी, लक्ष्मी कुमारी , सविता तिवारी आदि सभी पदाधिकारियों ने बधाई और शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Chamakta Bharat Content is protected !!