आज भी लोग योजनाओं से बंचित, निस्वार्थ भाव से कर रहे हैं जनता की सेवा : सुखराम

Spread the love

चांडिल।(जगन्नाथ चटर्जी) कुकड़ू प्रखंड के डाटम में आदिवासी कला भवन के समक्ष सभी को सुख, शांति, समृद्धि, स्वच्छता, शिक्षा एवं स्वास्थ्य अभियान के बैनर तले ग्रामीणों का कार्यक्रम आयोजित कि गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी झारखंड आंदोलनकारी सह स्वच्छ चांडिल स्वस्थ चांडिल के संस्थापक सुखराम हेंब्रम उपस्थित थे। सुखराम हेंब्रम ने कहा झारखंड राज्य निर्माण हुए 24 वर्ष बीत गए पर कई लोग आज भी सरकारी योजनाओं से बंचित है। कई लोगों का अबतक आधार कार्ड तक नहीं बना है। लोग सरकार से मिलने वाली पेंशन से भी बंचित है। ग्रामीणों की मांग पर उन्होंने ईंचागढ के आदिवासी कला भवन के पास शहिद भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा लगाने कि बात कही। इस मौके पर संकेश्वर सिंह, प्रमुख प्रतिमा सिंह पातर, रामलाल सिंह मुंडा, भीम सिंह मुंडा, दुबराज माडी॔, अरुण सिंह, दुलाल सिंह, विश्वनाथ मंडल, लाल महोन गोराई, कृष्णा महतो, दुखु सिंह मुंडा, तरुण प्रमाणिक, सुभाष मंडल, हाड़ीराम सोरेन, सुबोध सिंह मुंडा, विरेण बास्के, भास्कर टुडू, बुद्धेश्वर गोप सहित कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *