चुनाव घोषणा के साथ ही नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का दल बदल का खेल शुरू

बोकारो

बोकारो – लोकसभा चुनाव के पहले ही कांग्रेस और इंटक के सैकड़ो कार्यकर्ता ने आज भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। बोकारो भाजपा विधायक के आवासीय कार्यालय सेक्टर 1में सैकड़ो कांग्रेस और इंटक के कार्यकर्ता ने बोकारो विधायक बिरंची नारायण, धनबाद के बाघमारा विधायक एवं धनबाद लोकसभा से भाजपा के प्रत्याशी ढुल्लु महतो, भाजपा के बोकारो जिला अध्यक्ष जयदेव राय के मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। कांग्रेस और इंटक के कार्यकर्ताओं को धनबाद लोकसभा के प्रत्याशी ढुल्लू महतो ने सदस्यता ग्रहण कराकर भाजपा में शामिल कराया है, वहीं धनबाद लोकसभा के प्रत्याशी एवं बाघमारा के विधायक ढुल्लू महतो ने कांग्रेस और इंटक के सैकड़ो कार्यकर्ता भाजपा में शामिल होने पर आभार व्यक्त किया है। वहीं भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी ने पत्रकारों से खास बातचीत करते हुए इंडिया गठबंधन पर जहां हमला बोला है वहीं उलगुलान रैली में इंडिया गठबंधन के लोगो में आपस में टकराने पर चुस्की भी ली है। धनबाद के बाघमारा के विधायक व भाजपा के प्रत्याशी की माने तो मोदी जी के विकास के मुद्दे पर वह जनता के बीच जायेगे । वहीं बोकारो विधायक ने भी यह माना है कि कांग्रेस और इंटक के सैकड़ो कार्यकर्ता पार्टी में शामिल होने से बोकारो विधानसभा और धनबाद लोकसभा को मजबूती मिलेगी, वहीं सैकड़ो कार्यकर्ताओं को शामिल होने पर आभार व्यक्त किया है और इंडिया गठबंधन पर चुटकी लेते हुवे इंडिया गठबंधन पर बड़ा हमला किया है। बोकारो विधायक बिरंची नारायण की माने तो उलगुलान रैली में कुर्सी लात घुसे चले इंडिया गठबंधन का चरित्र यही है जो उलगुलान रैली में आज जनता के सामने की इंडिया गठबंधन का चरित्र उजागर हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Chamakta Bharat Content is protected !!