शनिवार को होगा चांडिल अनुमंडल न्यायालय का उद्घाटन, पदाधिकारीयों ने लिया तैयारियों का जायजा

Spread the love



चांडिल। शनिवार 23 जुलाई को चांडिल अनुमंडल न्यायालय का विधिवत उद्घाटन किया जाएगा। इसकी तैयारियों का जायजा लेने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश श्री विजय कुमार उपायुक्त श्री अरवा राजकमल, पुलिस अधीक्षक श्री आनंद प्रकास एवं अन्य सम्बन्धित पदाधिकारियों के साथ चांडिल अनुमंडल कोर्ट का जायजा लिया। आगामी 23 जुलाई को नवनिर्मित अनुमंडल कोर्ट भवन के उद्घाटन कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर कोर्ट परिसर के कार्यालय कक्ष मे बैठक किया। खामियों को जल्द दुरुस्त करने का निर्देश दिया।
बताते चले की निरीक्षण कर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश श्री विजय कुमार ने उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं विधिक सेवा के अन्य पदाधिकारियों के साथ कोर्ट परिसर अंतर्गत बनाए जा रहे कार्यक्रम स्थल, परिसर मे बनाए गए झारनेट कक्ष, कार्यालय कक्ष, शौचालय एवं परिसर को जोड़ने वाले सड़को इत्यादि का जायजा लेते हुए सभी कक्षो की अच्छी तरह सफाई करने एवं कार्यक्रम स्थल पर किए जा रहे कार्यों को स समय पूर्ण करने का निर्देश दिया। कार्यक्रम मे उपायुक्त अरवा राजकमल, डालशा सचिव, अपर उपायुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला, अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी, नजारत उप समाहर्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी, चांडिल प्रखंड विकास पदाधिकारी मनीष कुमार, चांडिल अंचल अधिकारी प्रणब अंबष्ट उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *