चांडिल। बुधवार को नीमडीह थाना क्षेत्र के चातरमा गांव में चंचलता सिंह एवं सरस्वती सिंह के पुआल के घर में आग लगने से घर जल कर राख हो गई। घटना लगभग शाम के चार बजे की बताई जा रही है। आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल की टीम मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया गया। थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने बताया घर में आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है। नीमडीह पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
![](https://chamaktabharat.com/wp-content/uploads/2022/03/IMG-20220316-WA0181-1024x1024.jpg)