कॉलेज को बदनाम करने की साजिश, बीएड कॉलेज के प्रभारी प्रिंसिपल है प्रियंका सिंह : गुरुचरण किस्कू

चांडिल। चांडिल के लुपुंगडीह में आशु किस्कू एंड रवि किस्कू टीचर ट्रेनिंग संस्थान के अध्यक्ष गुरुचरण किस्कू की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता आयोजित किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा जगदीश महतो के द्वारा लगाए गए आरोप बेबुनियाद है। प्रियंका सिंह बीएड कॉलेज के प्रभारी प्रिंसिपल है। जगदीश महतो स्वयं फर्जी है। उनके उपर अलग-अलग थानों में कई फर्जीवाड़े के मामले दर्ज हैं। उन्होंने कहा केयू को प्रिंसिपल बहाली को लेकर पत्र लिखा गया है। कॉलेज को बदनाम करने कि कोशिश है। नियम के अनुसार प्रियंका सिंह को प्रभारी प्रिंसिपल बनाया गया है। इस मौके पर जयराम प्रशाद, संजय मुखर्जी, रामपाल साव, नवीन चन्द्र महतो, अरुप सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Chamakta Bharat Content is protected !!