राजनगर में प्रखंड पदाधिकारियों के साथ बीससुत्री सदस्यों की पहली बैठक एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा कर हुई सम्पन्न

Spread the love

राजनगर में प्रखंड पदाधिकारियों के साथ बीससुत्री सदस्यों की पहली बैठक एक दूसरे को अबीर
राजनगर प्रखंड कार्यलय सभागार में प्रखंड नव मनोनित बीस सुत्री सदस्यों की पहली बैठक प्रखंड पदाधिकारीयों एवं कर्मियों के साथ संपन्न हुई,साथ ही साथ दो दिन बाद रंगों के त्योहार होली के मौके पर एक दूसरे को रंग अबीर लगा कर बधाइयाँ भी दी गई।बैठक की अध्यक्षता प्रखंड बीस सुत्री अध्यक्ष धरमा मुर्मू ने की।जिसमें मुख्य रूप से प्रखंड प्रमुख विशु हेम्ब्रम,प्रखंड विकास पदाधिकारी डांगुर कोड़ाह, अंचलाधिकारी धनन्जय कुमार, प्रखंड शिक्षा प्रयास पदाधिकारी सुनील केसरी,बीटीएम अमिताभ मांझी,डॉ. मनीष देमता,पंचायती राज्य पदाधिकारी गणेश पड़िहारी,पुलिस विभाग से एएस आई वीरेंद्र सिंह एवं प्रखंड के सभी पंचायत सेवक एवं किर्मी मौजूद रहे।वहीं बीस सुत्री सदस्यों में अध्यक्ष धरमा मुर्मू,पप्पू राय, महाकुड़,करमु पान, बादल महतो,आदि उपस्थित थे।वहीं प्रखंड क्षेत्र में चल रहे केंद्र या राज्य सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को पारदर्शिता के साथ आपसी समन्वय बना कर करने का निर्णय लिया गया।वहीं बैठक के बाद एक दूसरे को होली लगा कर होली की बधाइयां दी गई।वहीं बीससुत्री अध्यक्ष धरमा मुर्मू ने कहा राज्य सरकार ने हमे जो दायित्व दिया है।उसका निर्वाचन हम पूरी निष्ठा और कर्तव्यों का पालन करते हुए करेंगे।और आम जन की समस्याओं को प्रथमिकता के आधार पर प्रखंड पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर उनका समाधान करने का कार्य करेंगे।

सरायकेला/राजनगर से रवि कांत गोप की रिपोट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *