खरसावां: खरसावां में कोरोना पर भारी पड़ी आस्था, डेढ़ माह तक चलने वाली पारंपरिक आखान यात्रा शुरू, आकर्षिणी देवी के चरणों में झुके हजारों शीश, पूजा अर्चना कर परिवार की खुशहाली की कामना

Spread the love

खरसावां में कोरोना महामारी पर मां आकर्षिणी देवी के प्रति श्रद्वालुओं की आस्था भारी पड़ी। सरकार की गाइडलाइन के बावजूद हजारों की संख्या में श्रद्वालु पहुचकर पूजा-अर्चना की। मां आकर्षिणी देवी के दरबार में अर्जी लगाने वाले सभी भक्तों की मनोकामना पूर्ण होने से मां के प्रति भक्तों की आस्था विश्वास दिनों दिन बढ़ती जा रही है। आकर्षिणी देवी के दरबार में आज से शुरू होकर अगले डेढ़ माह तक चलने वाली पारंपरिक धार्मिक आखान यात्रा शुरू हो गई है। यज्ञों में जो महत्व अश्वमेघ का है। पर्वतों में जो महत्व हिमालय का है, उसी तरह यात्राओं में आखान यात्रा को भी उतना ही महत्वपूर्ण मानते हुए हजारों श्रद्वालु खरसावां के मां आकर्षिणी देवी के आखान यात्रा में शामिल होकर शीश झुकाया। और माता आकर्षिणी देवी की पूजा अर्चना पारम्परिक रीति रिवाज के तहत किया। आस्था व विश्वास के प्रतिक मां आकर्षिणी देवी की पूजा अर्चना करने व आखान यात्रा में शामिल होने के लिए कोल्हान प्रमंडल क्षेत्र के खरसावां, कुचाई, चाईबासा, जमशेदपुर, चाईबासा, चक्रधरपुर, राजनगर, चांडिल, गम्हारिया, आदित्यपुर सहित झारखंड, बिहार, ओड़िसा, पंश्चिमी बंगाल से हजारों की संख्या में श्रदालुओं का आना जारी है। श्रदालुओं ने पुरे परिवार के साथ माता आकर्षिणी देवी के मंदिर पहुचे और पूजा अर्चना कर परिवार के साथ क्षेत्र के खुशहाली के लिए कामना की। खरसावां के चिलकु स्थित मां आकर्षिणी पीठ 320 फीट ऊंची चोटी पर स्थापित आकर्षिणी देवी की पूजा-अर्चना सुबह से शाम तक चलती रही। श्रद्वालु आखान यात्रा में शामिल होकर आकर्षिणी देवी की पुजा-अर्चना करने वालों में खरसावां विधायक दशरथ गागराई, पूर्व विधायक मंगल सिह सोय, बांसती गागराई, पंसस प्रभाकर मंडल, मुखिया रामनाथ होनहागा, रामजी सिंहदेव, रविन्द्र मंडल, बनबिहारी सरदार, नारायण सरदार, हेमन्त मंडल, चांद चैहान, कंचन चैहान, लक्ष्मण गागुली, भवेश मिश्रा, आदि शामिल थे।
विकास समिति ने श्रद्धालुओं के बीच बाटे मास्क
खरसावां के मां आकर्षिणी देवी के पारंपरिक धार्मिक आखान यात्रा पर के तहत पूजा अर्चना करने पहुंचे श्रद्वालुओं में कोविड-19 महामारी को देखते हुए माँ आकर्षिणी विकास समिति ट्रस्ट के द्वारा निःशुल्क मास्क वितरण किया गया एवं सभी श्रद्धालुओं को सैनिटाइज किया गया। वही सोशल डिस्टेंस का पालन करने का निर्देश दिया गया।

विजुवल-खरसावां से मो0 रमजान की रिपोट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *