बोड़ाम थाना क्षेत्र के बड़ा चिड़का में पति ने राड से मार कर महिला पर किया जानलेवा हमला, गिरफ्तार

Spread the love

बोड़ाम थाना क्षेत्र के बड़ा चिड़का गांव में संजय महतो नामक व्यक्ति ने अपनी पत्नी कल्पना महतो पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना बुधवार देर रात की है। ग्रामीणों ने बताया कि संजय महतो कल्पना के घर के सामने छिपा हुआ था। रात होने पर निकला और कल्पना महतो को बुलाकर एक तरफ ले गया। बातचीत करते करते राड से उसके सर पर जानलेवा हमला कर दिया। इसके अलावा हाथ पैर पर भी राड मारा है। कल्पना का शोर सुनकर उसके परिजन और बस्ती वाले दौड़कर पहुंचे तो संजय महतो भागने लगा। उसे पकड़ लिया गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। बोड़ाम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और संजय महतो को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से घटना में प्रयुक्त राड बरामद कर लिया गया है। आरोपी संजय महतो के पास से एक चाकू भी मिला है। पूछताछ में पता चला कि वह अपनी पत्नी की हत्या के इरादे से ही आया था। कल्पना महतो के पुत्र आकाश महतो ने बताया कि उसके पिता मां से पैसे की मांग करते हैं। पैसा नहीं देने पर विवाद होता था। इस बार भी उसने पैसे की मांग की और नहीं देने पर आकर उस पर जानलेवा हमला कर दिया। घायल महिला के भाई ने बताया कि कल्पना को संजय महतो के साथ दो बेटे आकाश महतो और विकास महतो हैं। जबकि 5 साल पहले संजय महतो ने दूसरी शादी कर ली है। उससे भी संजय महतो को दो बेटियां हैं। कल्पना महतो 5 साल से अपने मायके में रहती है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *