राजनगर: हेंसल में भाजयुमो प्रखंड कार्यसमिति की हुई बैठक

राजनगर: प्रखंड के हेंसल स्तिथ एन एच 88 फैमिली रेस्टोरेंट में भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रखंड कार्यसमिति की बैठक भाजयुमो प्रखंड अध्यक्ष अमरनाथ गोप की अध्यक्षता में आयोजित की गई।वहीं इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में सरायकेला विधानसभा के पूर्व भाजपा प्रत्याशी सह अनिसुचित जन जाति मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेश महाली,राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य रमेश हांसदा, भाजयुमों जिला अध्यक्ष अभिषेक आचार्या उपस्थित हुए।वहीं कार्यसमिति की बैठक में पार्टी को मजबूत करने की रणनीति बनाई गई।इसी दौरान गणेश महाली ने राज्य सरकार की नाकामियों को दर्शाया, और उन्होंने कहा राज्य की हेमंत सरकार चुनाव के पहले बड़े बड़े वायदे किये थे।जो अब तक पूरा नही हुआ।वहीं उन्होंने युवा मोर्चा को भारतीय जनता पार्टी की रीढ़ कहा।और कहा इसे मजबूत और ससक्त बनाने की आवश्कता है ।साथ ही साथ सभी कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुचाने की रणनीति बनाई गई। वहीं इस मौके पर जिला मंत्री कुबेर कांत षाड़ंगी,प्रखंड अध्यक्ष खिरोद महतो,महामंत्री उज्ज्वल मोदक,सत्यप्रकाश महतो,विंनोद ज्योतिषी, दुलाल आचार्य,लाल मोहन महतो,यादव प्रधान, अर्जुन महतो,अरूप महतो,अजय गोप,अरूप मंडल,संटू मंडल,सूरज हांसदा, आदि उपस्थित थे।

*सरायकेला/राजनगर से रवि कांत गोप की रिपोर्ट*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Chamakta Bharat Content is protected !!