झारखंड आंदोलनकारियों का चांडिल डैम रिसोर्ट में हुआ महाजुटान।

चांडिल।(जगन्नाथ चटर्जी) शुक्रवार को झारखंड आंदोलनकारी अधिकार समिति के बैनर तले चांडिल डैम रिसोर्ट में ईंचागढ़ विधानसभा स्तरीय झारखंड आंदोलनकारियों का महाजुटान हुआ। आंदोलनकारियों का वर्तमान स्थिति को लेकर विचार विमर्श किया गया। यह महाजुटान सह मिलन समारोह समाजसेवी सुखराम हेंम्ब्रम एवं आंदोलनकारि रामप्रसाद महतो ने नेतृत्व में किया गया। आंदोलनकारियों ने उम्मीद जताई कि उनकी जो भी मांग या समस्या है राज्य सरकार समाधान करेगी। सुखराम हेंम्ब्रम ने कहा झारखंड आंदोलन के जो भी आंदोलनकारि का नाम सुचि में अब तक दर्ज नहीं हुआ है। उसका नाम सुचि में दर्ज कराया जाएगा। इसके लिए राहुल पैलेस के कार्यालय में सात जनवरी से फार्म जमा किया जाएगा। इस मौके पर मुख्य अतिथि झामुमो केंद्रीय सदस्य चारु किस्कू, विश्वनाथ मंडल, श्यामल मार्डी, हाडीराम सोरेन सहित कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Chamakta Bharat Content is protected !!