कुंकडु के बकारकुड़ी में गजराजों ने पटक कर ली एक युवक की जान।

चांडिल। कुंकडु प्रखंड क्षेत्र के बकारकुड़ी में गजराजों ने एक 30 वर्षीय युवक की पटक कर जान ले ली। मृतक की पहचान बकारकुड़ी निवासी लगभग 30 वर्षीय गणेश कुमार के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार युवक कान से बहरा था। रविवार सुबह शौच के लिए गया था। बहरा होने के कारण गजराजों के आने की आवाज नहीं सुन सका इस दौरान गजराजों ने युवक को अपने चपेट में ले लिया और पटक कर मार डाला। इस वर्ष अब तक चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में जंगली गजराजों द्वारा अब तक सात लोगों को अपना शिकार बनाया है। इस घटना के बाद क्षेत्र में डर का माहौल है। घटना की जानकारी मिलने पर चांडिल रेंजर मेनेजर मृधा वन विभाग की टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर स्थानीय पुलिस की मदद से शव पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया। रेंजर ने बताया मृतक के परिजनों को तत्काल 60 हजार रुपए दिया गया है। कागजी प्रक्रिया के बाद ओर राशि दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Chamakta Bharat Content is protected !!