झारखंड श्रमिक संघ ने मनाया मजदूर शहादत सह त्राहिमाम दिवस।

चांडिल।(जगन्नाथ चटर्जी) शुक्रवार को चौका थाना क्षेत्र के एनएच 33 स्थित उरमाल कार्यालय में झारखंड श्रमिक संघ ने प्रफुल्ल सिंह मुंडा की अध्यक्षता में मजदूर शहादत सह त्राहिमाम दिवस मनाया। इस दौरान कार्यालय में शैलेंद्र मेथी ने शहीदों को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस दौरान उन्होंने केन्द्र सरकार पर जमकर हमला बोला। इस मौके पर प्रफुल्ल सिंह मुंडा, कोकिल सिंह मुंडा, खुदिराम सिंह मुंडा, दिगंबर सिंह मुंडा, सुधाकर गोप, भरत सिंह मुंडा सहित कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *