चांडिल: जयपाल सिंह मुण्डा की 119 वीं जयंती मनाई

Spread the love



चाण्डिल। आदिवासी महानायक कहे जाने वाले व माराङ गोमके की उपाधि से अलंकृत जयपाल सिंह मुण्डा की सोमवार को 119 वीं जयन्ती आखिल भारतीय भूमिज मुण्डा कल्याण समिति सिरकाडीह नीमडीह द्वारा मनाई गई।उपस्थित लोगों ने बारी बारी से जयपाल सिंह मुण्डा के आदमकद मुर्ति पर माल्यार्पण कर व श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया।वहीं नीमडीह जिला परिषद सदस्या अनिता पारित ने कहा जयपाल सिंह मुण्डा ने झारखंड निर्माण का जो सपना देखा था उनके सपना को साकार करने को लेकर संकल्प लेना होगा।वहीं हरेकृष्ण सरदार ने कहा जयपाल सिंह मुण्डा ने भारतीय संविधान को बनाने में उनका योगदान महत्वपूर्ण रहा। मौके पर जयराम सिंह सरदार गुलाबी सरदार दिगम्बर सिंह सरदार यमुना सिंह सरदार गंगाधर महतो कमल महतो अजित महतो सुखदेव महतो मनोज महतो चन्द्र शेखर सिंह सरदार पिंकी सिंह सरदार भीम सिंह सरदार आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *